लखनऊ : प्रदेश में 05 दिसम्बर को तीन सीटों पर होंगे उपचुनाव
अमृत विचार, लखनऊ। प्रदेश में आगामी पांच दिसम्बर को तीन सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। इनमें एक लोकसभा जबकि दो विधानसभा सीट है। मैनपुरी लोकसभा सीट से उपचुनाव दिवंगत सपा संरक्षक एवं सांसद मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद हो रहा है। वहीं रामपुर में विधानसभा का उपचुनाव भी हो रहा है। असल …
अमृत विचार, लखनऊ। प्रदेश में आगामी पांच दिसम्बर को तीन सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। इनमें एक लोकसभा जबकि दो विधानसभा सीट है। मैनपुरी लोकसभा सीट से उपचुनाव दिवंगत सपा संरक्षक एवं सांसद मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद हो रहा है। वहीं रामपुर में विधानसभा का उपचुनाव भी हो रहा है।
असल में आजम खां के एक भड़काऊ भाषण मामले में सजा के बाद रामपुर की सीट खाली हुई है। उधर मुजफ्फरनगर दंगों से जुड़े एक मामले में सजा मिलने से खतौली से भाजपा विधायक विक्रम सिंह की सदस्यता समाप्त कर दी गई है।
गौरतलब है कि बीते माह सपा संरक्षक एवं पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी की सीट खाली हुई थी। यह सीट सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए बड़ा सवाल बन गया।
इससे पहले पार्टी के गढ़ माने जाने वाले रामपुर और आजमगढ़ में पार्टी के उम्मीदवारों को विधानसभा चुनाव में भी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। जबकि बीजेपी अखिलेश के गढ़ में फतेह हासिल करने की कोशिश में जुटी है। उधर रामपुर में सपा नेता आजम खां और खतौली के बीजेपी विधायक विक्रम सैनी के अयोग्य घोषित होने के बाद खाली हुई सीटों पर आगामी 5 दिसंबर को मतदान होगा।
यह भी पढ़ें:- खतौली विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना जारी, जानिये कब होगी वोटिंग
