हमीरपुर : डेंगू की चपेट में दरोगा और दीवान
अमृत विचार, हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में फैक्टरी एरिया पुलिस चौकी इंचार्ज के डेंगू से प्रभावित होने के उपरांत अब थाने के दीवान भी डेंगू की चपेट में आ गए हैं। डेंगू से ग्रसित दीवान का उपचार कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। थाने में आरिफ खान हेड कांस्टेबल हैं। इन्हें पिछले चार …
अमृत विचार, हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में फैक्टरी एरिया पुलिस चौकी इंचार्ज के डेंगू से प्रभावित होने के उपरांत अब थाने के दीवान भी डेंगू की चपेट में आ गए हैं। डेंगू से ग्रसित दीवान का उपचार कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। थाने में आरिफ खान हेड कांस्टेबल हैं। इन्हें पिछले चार दिन से बुखार आ रहा था।
मंगलवार को उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जांच कराई। हेड कांस्टेबल को डेंगू से ग्रसित होना बताया गया। फिलहाल उन्हें दवा देकर थाने भेज दिया गया है। इसके पूर्व फैक्टरी एरिया पुलिस चौकी इंचार्ज राहुल मिश्रा डेंगू की चपेट में आए थे। इनका उपचार कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में चल रहा है।
थाने के दो कर्मियों के डेंगू की चपेट में आने से अन्य पुलिसकर्मियों में दहशत पैदा हो गई है। थाने में तैनात पुलिस कर्मियों ने सभी आवासों के साथ थाना कार्यालय में दवा छिड़काव की मांग की है। इसके अलावा बांकी मार्ग निवासी एक युवक में भी डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ तरुण पाल ने बताया कि मंगलवार को सिपाही सहित युवक में संदिग्ध पाए गए हैं। दोनों को जांच के लिए हमीरपुर भेजा गया है।
यह भी पढ़ें:- डेंगू का डंक : अब कमिश्नर रोशन जैकब ने खुद संभाली कमान
