बरेली: बदायूं के कोरोना संक्रमित महिला समेत चार की मौत, 41 पॉजिटिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमितों की मौतों के बढ़ने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार की देर रात एक कारोबारी और एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इसके अलावा एक बदायूं के थाना बिनावर कुंद्रा की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। व्यापाारी नेता की पत्नी …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमितों की मौतों के बढ़ने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार की देर रात एक कारोबारी और एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इसके अलावा एक बदायूं के थाना बिनावर कुंद्रा की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। व्यापाारी नेता की पत्नी की भी मौत हुई है। प्रशासन, परिजनों को अंत्येष्टि के बाबत सूचना दे दी गई है। तो वहीं बुधवार की देर शाम खबर लिखे जाने तक 41 लोगों को संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है।

जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि बीते दिनों नरकुलागंज के रहने वाले एक 32 वर्षीय युवक में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। जो पेशे से तेल कारोबारी बताया जा रहा है। उसकी तबियत बेहद गंभीर थी। वहीं, आजमनगर के रहने वाले एक 67 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग की भी इलाज के दौरान मौत हो गई।

वह भी कई गंभीर रोगों से ग्रसित था। इसके अलावा बदायूं के ‌थाना बिनावर के कुंद्रा की रहने वाली एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला भी गंभीर हालत में भर्ती हुई थी। जो जिला अस्पताल में इलाज के लिए आई थी और ट्रूनाट से पॉजिटिव मिली थी। बदायूं प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को सूचित कर दिया गया है। कोविड नियमों के तहत सभी मृतक संक्रमितों की अंत्येष्टि की जाएगी। इसी के साथ ही देर शाम खबर लिखे जाने तक 41 लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।

जिसमें आईवीआरआई से 22, ट्रू नॉट से तीन तो एंटीजन से 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिन्हे स्वास्थ्य महकमा भर्ती करने की तैयारी कर रहा है। वहीं, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के युवा मंडल अध्यक्ष की पत्नी की भी मौत हो गई है। बुधवार की शाम को उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली रेफर किया गया था, जहां एंबुलेंस से दिल्ली रास्ते में जाते समय उनका देहांत हो गया।

जिला सर्विलांस अधिकारी डा.अशोक कुमार ने बताया कि पिछले दिनों उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिन्हें शहर के बार स्थित निजी अस्पताल मेडिकल कालेज कोविड एल-2 में भर्ती कराया गया था। बुधवार को कुल चार संक्रमित लोगों की मौत हुई है। कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 40 हो गई है।

संबंधित समाचार