लखनऊ: कुत्ते के भौंकने पर मारपीट और फायरिंग करने वाला गिरफ्तार
लखनऊ। सैरपुर थाना क्षेत्र में कुत्ते के भौंकने पर कुत्ता मालिक से मारपीट कर फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने एक तमंचा बरामद किया है। सैरपुर इंस्पेक्टर अख्तयार अहमद अंसारी ने बताया कि सोमवार को ग्राम इमलिया में सुजीत कुमार के घर के …
लखनऊ। सैरपुर थाना क्षेत्र में कुत्ते के भौंकने पर कुत्ता मालिक से मारपीट कर फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने एक तमंचा बरामद किया है। सैरपुर इंस्पेक्टर अख्तयार अहमद अंसारी ने बताया कि सोमवार को ग्राम इमलिया में सुजीत कुमार के घर के बाहर कुत्ता बैठा था। तभी कार से जा रहे रवि यादव के निकलने पर कुत्ता भौंकने लगा। रवि इस पर सुजीत के चाचा अजय सिंह से अभद्रता करने लगा।
विरोध करने पर रवि यादव, राम मिलन, राम प्यारे व अन्य साथियों के साथ सुजीत सिंह व अन्य से मारपीट करते हुए फायरिंग कर फरार हो गया। सुजीत की तहरीर पर पुलिस ने बलवा, मारपीट, अभद्रता, धमकी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि यादव के रूप में हुई है। आरोपी तमंचा किसके पास से लाया था, पुलिस पूछताछ कर रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: चोरी के सामान के साथ दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
