विवादित ढांचा विध्वंस मामला: अभियुक्तों को बरी किए जाने खिलाफ दाखिल अपील खारिज
लखनऊ, अमृत विचार। अयोध्या के विवादित ढांचा विध्वंस मामले में सत्र अदालत द्वारा सभी अभियुक्तों को बरी किए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली अपील को हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने खारिज कर दिया है। न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा की अध्यक्षता वाली दो सदस्यीय खंडपीठ ने अपना निर्णय बुधवार को सुनाया। पीठ ने मामले में …
लखनऊ, अमृत विचार। अयोध्या के विवादित ढांचा विध्वंस मामले में सत्र अदालत द्वारा सभी अभियुक्तों को बरी किए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली अपील को हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने खारिज कर दिया है। न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा की अध्यक्षता वाली दो सदस्यीय खंडपीठ ने अपना निर्णय बुधवार को सुनाया। पीठ ने मामले में 31 अक्टूबर को फैसला सुरक्षित कर लिया था। बताते चलें कि लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती समेत सभी अभियुक्तों को बरी किए जाने को लेकर हाईकोर्ट में चुनौती दी गयी थी।
ये भी पढ़ें-अयोध्या: रामलला के मंदिर में प्रसाद वितरण पर रोक ! जानें पूरा मामला
