Hamirpur News : शादी का झांसा देकर युवक ने पांच साल तक युवती से किया दुष्कर्म, चौकी-थाने में नहीं हुई सुनवाई, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हमीरपुर। Hamirpur News जिले में दुष्कर्म की वारदात ने पुलिस महकमे को कटघरे में खड़ा कर दिया है। पीड़िता को शादी का झांसा देकर आरोपित दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद उसने शादी करने की बात से इंकार कर लिया। पीड़िता चौकी से लेकर थाने तक के चक्कर लगाती रही। लेकिन उसकी कोई सुनवाई …

अमृत विचार, हमीरपुर। Hamirpur News जिले में दुष्कर्म की वारदात ने पुलिस महकमे को कटघरे में खड़ा कर दिया है। पीड़िता को शादी का झांसा देकर आरोपित दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद उसने शादी करने की बात से इंकार कर लिया। पीड़िता चौकी से लेकर थाने तक के चक्कर लगाती रही। लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।

शहर के मेरापुर मोहल्ला निवासी एक युवक ने पड़ोसी युवती से पहले दोस्ती की। इसके बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ पांच वर्षो तक दुष्कर्म करता रहा। युवती द्वारा शादी की बात कहने पर युवक ने इंकार कर दिया। विश्वासघात होने पर पीड़िता ने मामले की शिकायत महिला थाने में की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। बुधवार को पीड़िता ने एसपी दफ्तर पहुंच कर शिकायत की है। तब उन्होंने मामला संज्ञान में लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

 

संबंधित समाचार