दुस्साहस: इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर युवती की अश्लील तस्वीरें की अपलोड, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हमीरपुर। राठ थाना क्षेत्र में एक युवती की अश्लील तस्वीरें वायरल किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में आरोपी युवती का जीजा है, जिसने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर तस्वीरें डाल दीं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिले के राठ थानाक्षेत्र में एक जीजा ने अपनी ही …

अमृत विचार, हमीरपुर। राठ थाना क्षेत्र में एक युवती की अश्लील तस्वीरें वायरल किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में आरोपी युवती का जीजा है, जिसने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर तस्वीरें डाल दीं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जिले के राठ थानाक्षेत्र में एक जीजा ने अपनी ही साली की अश्लील तस्वीरें वायरल कर दी।

आरोपी ने इंस्टाग्राम पर दूसरे की नाम की फर्जी आईडी बनाई थी। युवती ने कोतवाली में अपने जीजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने बताया 30 सितंबर को इंस्टाग्राम की एक आईडी से उनके पास मैसेज आया। मैसेज में उनकी नग्न फोटो भेजने के साथ बात करने के लिए लिखा था।

जब उन्होंने आईडी देखी, तो दंग रह गईं। उस आईडी से उनकी अश्लील फोटो वायरल कीं गईं थीं। स्टोरी में भी उनकी वही फोटो लगीं थीं, जो उनके पास भेजीं गईं थीं। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उनकी नग्न फोटो महोबा जिले के पनवाड़ी निवासी उनके जीजा अमित शर्मा ने वायरल की हैं। वहीं, पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। कोतवाल राजेश कमल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। इसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:- हमीरपुर : प्रमुख सचिव नमामि गंगे अनुराग श्रीवास्तव ने पत्योरा परियोजना का किया निरीक्षण

संबंधित समाचार