लखनऊ : पुलिस कर्मी बन महिला के उतरवाए जेवर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। कृष्णानगर थाना क्षेत्र में राशन लेने जा रही महिला को बाइक सवार युवक ने पुलिस कर्मी बन कर उसके जेवर उतरवा कर मौके से फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज …

अमृत विचार, लखनऊ। कृष्णानगर थाना क्षेत्र में राशन लेने जा रही महिला को बाइक सवार युवक ने पुलिस कर्मी बन कर उसके जेवर उतरवा कर मौके से फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। जिससे आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जा सके।

एलडीए कॉलोनी सेक्टर-डी निवासी सरोज सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह राशन लेने के लिए कोटेदार की दुकान पर जा रही थीं। मानसरोवर गुरुद्वारे के पास पहुंचते ही एक बाइक सवार युवक ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए उन्हें रोक लिया। युवक ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि जेवर पहन कर बाहर निकलने पर पांच हजार का जुर्माना लगाया जा रहा है।

बावजूद जेवर पहने कर निकली हैं। जुर्माना भरने के नाम पर सरोज घबरा गईं। जुर्माने से बचने का रास्ता बताते हुए युवक ने जेवर उतार कर पुड़िया में रखने के लिए कहा। ठग की मंशा से अन्जान सरोज ने अंगूठी, बाली और चेन उतार कर पुड़िया में रख दी।

बातों में फंसाकर युवक ने जेवर की जगह दूसरी पुड़िया थमा दी। घर पहुंच कर पुड़िया खोलने पर उसमें कंकड़ निकला। थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:- लखनऊ : पूर्व विधायक ने स्वीकारी 100 करोड़ की अघोषित आय

संबंधित समाचार