वाराणसी: सीएम योगी ने किया पीएम मोदी पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन
वाराणसी, अमृत विचार। कुछ देर पहले ही वाराणसी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस दौरान महापौर, दयाशंकर मिश्र दयाल, मंत्री अनिल राजभर, दयाशंकर सिंह, सूर्य प्रताप सही, रविन्द्र जायसवाल मौजूद रहे। सीएम योगी ने इनलैंड वॉटरवेज अथॉरिटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत गंगा जी पर जेटी का लोकार्पण भी किया ।
बताते चलें कि सीएम योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी में हैं। जहा वो कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम योगी अपने कार्यक्रम के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे। साथ ही पीएम के संसदीय क्षेत्र को कई सौगात भी देंगे।
