अयोध्या: मिस्टर फ्रेशर बने शांतम, साक्षी को मिला मिस फ्रेशर का खिताब
अयोध्या, अमृत विचार। डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के संत कबीर सभागार में बीए पाठ्यक्रम के छात्राओं द्वारा नव-प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें अंतिम वर्ष के छात्राओं द्वारा नवागत छात्र-छात्राओं के बीच कई प्रतियोगिताएं कराई गई।
इसके अतिरिक्त सामान्य ज्ञान से संबंधित शिक्षकों के कई सवालों का उत्तर दिया। जिसमें मिस्टर फ्रेशर शांतम व मिस फ्रेशर का खिताब साक्षी सिंह को दिया गया। दूसरी ओर बेस्ट परफार्मेंस का पुरस्कार प्रतिभा को मिला।शुभारंभ विवि सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो अजय प्रताप सिंह व बीए पाठ्यक्रम समन्वयक डाॅ डीएन वर्मा ने किया।
समन्वयक डाॅ डीएन वर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्रों में व्यक्तित्व के विकास के साथ एक दूसरे को पहचानने का मौका मिलता है। कार्यक्रम का संचालन वीरेन्द्र, देवेन्द्र, उपासना व अनिमेश द्वारा किया। इस अवसर पर डाॅ शैलेन वर्मा, डॉ अंकित मिश्र, डाॅ अखंड, डाॅ शालिनी समेत तमाम शिक्षक और छात्र - छात्राएं मौजूद रहे।
