उन्नाव : संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अन्दर मिला महिला का शव 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, शुक्लागंज/उन्नाव। कोतवाली गंगाघाट क्षेत्र के मोहल्ला भातुफार्म में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव घर के अंदर मिला । घर का सामान पूरी तरह बिखरा हुआ था।  पुलिस मामले की जांच में जुटी।


जानकारी के अनुसार कोतवाली गंगाघाट क्षेत्र के मोहल्ला भातुफार्म के मकान से 58 वर्षीय महिला कांती मिश्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अन्दर  मिला। घटना की सूचना पर कोतवाली प्रभारी अखिलेश चन्द्र पाण्डेय व सीओ सिटी  आशुतोष पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचे। मृतका के पति प्रेम मिश्रा ने बताया कि  घर पर पत्नी अकेले थी। जब वह घर आये तो गेट खुला देखकर अनहोनी की आशंका हुई। अन्दर जाकर देखा तो   पत्नी की लाश पड़ी थी और सामान बिखरा पड़ा था। सीओ सिटी ने बताया कि महिला का शव बरामद हुआ जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:-संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हुई किशोरी, अनहोनी की आशंका से परिजनों में दहशत