फतेहपुर : पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ दो बदमाश घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार फतेहपुर। ललौली पुलिस व एसओजी-1टीम के साथ हुई अंतरराज्यीय शातिर बदमाशो की मुठभेड़ ललौली थानाक्षेत्र के गौरी नहर पुल के पास बहुआ रोड में हुई। पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हुए। बदमाशो के कब्जे से एक पल्सर बाइक,3 तमंचा,3 जिंदा कारतूस व 2 खोखे बरामद हुए।

दोनो बदमाशों जुल्फकार उर्फ सुहेल गुंडे पुत्र एजाज अहमद निवासी करनपुर सौरई थाना सिराथू जनपद कौशांबी व ग़ौसुलबरा पुत्र मुकीम अहमद निवासी जहांगीर नगर गौहरे थाना खखरेडू फतेहपुर के पैरों में पुलिस की गोली लगी।

वही एक बदमाश रात के अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। आरोपी जुल्फकार के विरुद्ध सूरत गुजरात मे 9 मुकदमे दर्ज हैं। वही गौसुलबरा के खिलाफ फतेहपुर में 3 मुकदमे व सूरत गुजरात मे 1 मुकदमा दर्ज है। दोनों बदमाशों को पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा।