एयरपोर्ट पर शाहरुख खान और उनकी टीम को रोका, कस्टम विभाग ने एक घंटे तक की पूछताछ, जानें वजह
मुंबई। बॉलीवुड शाहरुख खान को मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने उस समय रोक लिया जब वह अपनी टीम के साथ प्राइवेट चार्टर VTR-SG से दुबई में एक बुक लॉन्च इवेंट में शामिल होने के लिए गए थे। मुंबई पहुंचते ही उन्हें रोक लिया गया। कस्टम विभाग ने शाहरुख खान से लगभग एक घंटे पूछताछ की।
यह भी पढ़ें- Money Laundering Case: 15 नवंबर को अदालत करेगी जैकलीन की किस्मत का फैसला
कस्टम विभाग के मुताबिक रेड चैनल पर करते समय शाहरुख खान और उनकी टीम के बैग की चेकिंग की गई तो उनके बैग से लाखों रुपए की घड़ियां पाई गईं। इसके अलावा घड़ियों के खाली डिब्बे भी मिले।
बताया जा रहा है कि सभी घड़ियों का इवैल्यूएशन किया गया तो 17 लाख 56 हजार 500 रुपए की कस्टम ड्यूटी बनी। बिल को चेक करने के बाद शाहरुख खान और पूजा ददलानी को एयरपोर्ट से जाने दिया लेकिन उनके वॉडीगार्ड रवि और टीम रोककर कस्टम ड्यूटी के हिसाब से 6.83 लाख रुपए भरने के लिए और कहा गया।
यह भी पढ़ें- Shah Rukh khan को मिला Global Icon अवॉर्ड , UAE में किया गया सम्मानित
