बहराइच: नदी में कम हुआ पानी तो दिखने लगे जलीय जीव
बहराइच, बिछिया। जिले के घाघरा बैराज में क्लोज़र के बाद नदियां सूखने लगी हैं। पानी कम होने से जलीय जीव साफ दिख रहे हैं। क्लोज़र के बाद घाघरा बैराज के डाउन स्टीम में जलीय जीवों की हलचल बढ़ गई है। कतर्नियाघाट की नदियां जलीय जीवों के लिए प्रसिद्ध है। कतर्नियाघाट के गेरुआ नदी में घड़ियाल और मगरमच्छ की संख्या अधिक है। क्लोज़र होने के बाद से गेरुआ नदी सूखी हुई है।
ऐसे में पानी वाले स्थान की तलाश में जलीय जीव नदियों में पानी की तलाश में भटक रहे है। बैराज के निकट रहने वाले जलीय जीव इन दिनों बैराज के डाउन स्टीम में एकत्रित पानी में अपना गुजारा कर रहे हैं। आज चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज के डाउन स्टीम के पानी में एक विशालकाय घड़ियाल लोगों ने देखा है। घड़ियाल काफी बड़ा था। जो पानी में चहलकदमी करते हुए लोगों को दिखाई दिया है। जलीय जीव देखकर लोग रोमांचित हुए।
