बरेली: समुद्र में तैरने के बाद दौड़े, 90 किमी साइकिल चलाकर डॉ. मोहित बने आयरनमैन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मलेशिया के अंतर्राष्ट्रीय ट्रैक पर हासिल किया मुकाम, राजेन्द्र नगर में है हॉस्पिटल

सुरेश पांडेय, अमृत विचार बरेली। समुद्र में चार किमी तक तैरने के बाद निकलकर 21 किलोमीटर तक दौड़ लगाना और फिर 90 किमी साइकिल चलाना यह सब 8 घंटे 10 मिनट 55 सेकेंड में किया। साथ ही टास्क के नियम भी जटिल हों तो इसे पूरा करना भी आसान नहीं है। लेकिन इस कठिन टास्क को पूरा करके डा. मोहित ने आयरनमैन का खिताब जीता है।

यह भी पढ़ें- बरेली: चौपुला से किला तक बनेगी सीसी सड़क, सुगम होगा सफर

बरेली के राजेन्द्र नगर में फोकस अस्पताल के डाक्टर मोहित अग्रवाल ने मलेशिया के लंकावी में विश्व ट्रायथलॉन चैंपियनशिप में खिताब लेकर लौटे डा. मोहित ने गति और सहनशक्ति वाले इस विश्वस्तरीय खेल के रोमांचक क्षणों को साझा कर हर किसी को स्वस्थ और मानसिक स्वस्थ रहने के लिए आउटडोर गेम खेल खेलने की सलाह दी।

डा. मोहित बताते हैं कि समुद्र में तैरना हर किसी के लिए आसान नहीं है और प्रतियोगिता का पहला चरण ही तैराकी का था। समुद्र के चिन्हित क्षेत्र में तैरने के कुछ समय बाद समुद्र का नमकीन पानी आंखों में लगने लगा था। जैली फिश के काट लेने का खतरा भी मन में था लेकिन इस डर के बीच उन्होंने 3.86 किमी की तैराकी को 1 घंटे 10 मिनट में पूरा किया। और समुद्र से निकलते ही 90 किमी की साइकिलिंग भी करनी थी।

पहाड़ पर चढ़ाना फिर ढलान पर उतरना खुद के साथ साइकिल को भी बैलेंस करने के लिए सधे हाथों से ब्रेक लगाकर सुरक्षा के साथ साइकिलिंग पूरी की और तुरंत ही 42.20 किमी की दौड़ लगाकर बिना कोई गलती किए तय समय में प्रतियोगिता कर आयरन मैन का खिताब पाया। वे बताते हैं कि प्रतियोगिता की शुरुआत में ही पैरों में चिप लगा दी जाती है ताकि समय का पता चलता रहता है कि कितने समय में कौन सी प्रतियोगिता पूरी की।

नियम तोड़ने पर 5 मिनट या ज्यादा समय तक रोक लेते
डा. मोहित ने बताया कि प्रतियोगिता के नियम कठिन है। प्रतियोगिता में समय का महत्व होता है। इसे बिना किसी रुकावट के इसे पूरा कर लिया। प्रतियोगिता के दौरान रास्ते में खाने पीने का इंतजाम था। जूस और केले मिल रहे थे। केला खाकर छिल्का सड़क पर फेंक देने पर प्रतियोगी को पांच मिनट खड़ा करने का नियम था।

इस तरह प्रतियोगी के पांच मिनट खराब होने से उसके पूरे प्रदर्शन पर असर पड़ सकता था। इसलिए नियमों का पालन करते हुए तय समय तक ही लोग सुस्ता रहे थे। कोई भी प्रतिभागी समय की बाधाओं के भीतर ट्रायथलॉन को पूरा करने का प्रबंधन करता है, उसे आयरनमैन नामित किया जाता है। शहर में साइकिलिंग और स्वीमिंग की लेकिन समुद्र में तैरने की बात कभी नहीं सोची थी। ट्रायथलाॅन में समुद्र में तैरने का अलग अनुभव रहा। अब लगता है कोई भी काम कठिन नहीं है। उसे करने की ललक होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- बरेली: खाताधारकों को झटका!, आधार से भुगतान करने पर अतिरिक्त शुल्क लगाएगा IPPB

संबंधित समाचार