बहराइच: भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिला उपाध्यक्ष ने खून से लिखा पत्र, ईओ पर लगाया गंभीर आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग के जिला उपाध्यक्ष ने नगर पालिका परिषद बहराइच के अधिशाषी अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सपा को लाभ पहुंचाने के लिए ईओ ने पिछड़े वर्ग के मतदाताओं की संख्या को कम कर दिया है। इसके लिए खून से शिकायती पत्र लिखा है।

भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिला उपाध्यक्ष संजय जायसवाल ने मांगे पूरी न होने से आहत होकर जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र, नगर विधायिका अनुपमा जायसवाल व महसी विधायक सुरेश्वर सिंह को खून से पत्र लिखा है। उन्होंने ईओ नगर पालिका बाल मुकुंद मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि ईओ द्वारा समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को फायदा पहुंचाने के लिए पिछड़ों की संख्या में धांधली की गई है।

उनका कहना है कि वार्ड नंबर 22 चिक्कीपुरा में 1610 पिछड़ों की संख्या है, जिसे घटाकर 1430 कर दिया गया है। ताकि यह सीट पिछड़ी आरक्षित न होने पाए। उन्होंने कहा कि ईओ समाजवादी के लोगो से पैसा लेकर संख्या की गणना में धांधली कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर इस बार हमारी मांगे नहीं पूरी हुई तो कार्यालय में घुसकर अपने हाथों की नस काट देंगे और दिखाएंगे कि हम किसी से कम नहीं है।

 

संबंधित समाचार