Pak के खिलाफ T20WC फाइनल में बांह पर काली पट्टी बांधकर उतरे इंग्लिश क्रिकेटर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मार्लन सैमुअल्स (वेस्टइंडीज़) के नाम टी20 विश्व कप फाइनल में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड है

टी20 विश्व कप 2022 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में खेले जा रहे मैच में इंग्लिश क्रिकेटर अपनी बांह पर काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे।

मेलबर्न। टी20 विश्व कप 2022 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में खेले जा रहे मैच में इंग्लिश क्रिकेटर अपनी बांह पर काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे। यह डेविड इंग्लिश को श्रद्धांजलि है जिनका 76-वर्ष की आयु में हार्ट अटैक से निधन हो गया। डेविड अंडर-15 खिलाड़ियों के लिए आयोजित होने वाले वार्षिक क्रिकेट टूर्नामेंट बनबरी फेस्टिवल के संस्थापक थे।

टी20 विश्व कप-2007 के फाइनल में भारत के इरफान पठान 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुने गए थे। पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी ने 2009 में यह अवॉर्ड जीता था। 2010 में इंग्लैंड के क्रेग कीस्वेटर, 2012 व 2016 में वेस्टइंडीज़ के मार्लन सैमुअल्स, 2014 में श्रीलंका के कुमार संगाकारा और 2021 में ऑस्ट्रेलिया के मिचल मार्श ने यह अवॉर्ड जीता था।

टी20 विश्व कप-2021 के फाइनल में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का 173/2 टी20 विश्व कप फाइनल का सबसे बड़ा टोटल है। इसके बाद 2021 के फाइनल में न्यूज़ीलैंड द्वारा बनाया गया 172/4 है जिसे ऑस्ट्रेलिया ने चेज़ कर लिया था। 2012 के फाइनल में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ श्रीलंका का 101-रन टूर्नामेंट के इतिहास में फाइनल का सबसे कम टोटल है।

मार्लन सैमुअल्स (वेस्टइंडीज़) के नाम टी20 विश्व कप फाइनल में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 2012 के फाइनल में 6 छक्के जड़े थे। उनके बाद पाकिस्तान के मिस्बाह उल हक, भारत के विराट कोहली, वेस्टइंडीज़ के कार्लोस ब्रैथवेट और ऑस्ट्रेलिया के मिचल मार्श हैं जिन्होंने क्रमश: 2007, 2014, 2016 और 2021 के फाइनल में 4-4 छक्के जड़े थे।

ये भी पढ़ें : Live Updates: ICC T20WC Final: इंग्लैंड को लगा दूसरा झटका, Salt आउट, बटलर क्रीज पर डटे

संबंधित समाचार