अयोध्या: श्रद्धा के साथ मनाया गुरुनानक देव का छठी महोत्सव 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। गुरुनानक देव का छठी महोत्सव रविवार को यहां रामनगर कालोनी के संत सतरामदास दरबार में श्रद्धा के साथ मनाया गया। सिंधी समाज के लोगों ने गुरुनानक देव के चित्र पर माल्यार्पण कर दूध लगा शीश नवाया। 

इस मौके पर दरबार के साईं नितिन राम ने कहा कि गुरु नानक देव की तीन बड़ी शिक्षा खुशहाली से जीने का मंत्र देती है। उन्होंने बताया नाम जपो, किरत करो और वंड छको। उन्होंने कहा कि यह सीख कर्म से जुड़ी हुई हैं। इसीलिए अनुयायी उन्हें नानक, नानकदेव जी, बाबा नानक और नानकशाह नामों से संबोधित करते हैं। 

प्रवक्ता ओमप्रकाश ओमी ने बताया कि लखनऊ के गायक विशाल, पवन व स्थानीय गायक नवलराम, कपिल व दर्शन लाल ने सिंधी भजन प्रस्तुत किए। मौके पर महिलाओं ने पारम्परिक नृत्य किया। इस अवसर पर सिंधी समाज समाज के तमाम प्रमुख लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार