टी20 विश्व कप में पाकिस्तान की हार का बाद बोलें पीएम शहबाज शरीफ, हमें अपने लड़कों पर गर्व

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने टी20 विश्व कप के संघर्षपूर्ण फाइनल मैच में पाकिस्तान के इंग्लैंड से पराजित होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रविवार को कहा कि पाकिस्तानी टीम ने तगड़ा मुकाबला किया और बहादुरी से लड़ी। शरीफ ने एक ट्वीट में कहा,“ टीम पाकिस्तान ने कड़ी मेहनत की और बड़ी बहादुरी से क्रिकेट खेली।

 बेहतरीन गेंदबाजी की। लेकिन आज इंग्लैंड ने बेहतर खेल दिखाया। हमें अपने लड़कों पर गर्व है जो इस मेगा टूर्नामेंट के फाइनल तक पहुंचे। ” गौरतलब है कि रविवार को आस्ट्रेलिया के मेलबर्न में टी20 विश्वकप के फाइनल मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पांच विकेट से पराजित कर दिया। पाकिस्तान ने इंग्लैंड के समक्ष 137 रनों का लक्ष्य रखा जिसे इंग्लैंड ने 19 ओवर में पार कर लिया।

ये भी पढ़ें:- खेरसॉन की सफलता के बाद, यूक्रेन ने रूस को देश से बाहर निकालने का लिया संकल्प

संबंधित समाचार