बांदा : नशा मुक्ति समाज अभियान जिलाध्यक्ष बने जयकिशन
अमृत विचार, बांदा। नटराज संगीत महाविद्यालय के सभागार में आयोजित बैठक के दौरान नशा मुक्त समाज आंदोलन अभियान की जिला इकाई का सर्व सम्मत से गठन किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष जय किशन निषाद निर्वाचित घोषित किए गए।
नवनियुक्त जिला कमेटी के गठन के उपरांत नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष जय किशन निषाद द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ ही अपनी कमेटी के अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की। इसमें संरक्षक मेजर मिथलेश कुमार पांडेय एवं रामप्रताप शुक्ल मानस दिनकर, उपाध्यक्ष आशीष निषाद, देशराज सिंह, शिवाकांत अवस्थी, मीडिया प्रभारी अंगद प्रसाद शर्मा, जिला समन्वयक राजकिशोर चैबे, संगठन मंत्री धनंजय सिंह, सचिव राजेश पांडेय एवं संजीव निषाद, ब्लाक प्रभारी अरविंद निषाद, उप सचिव कमल सिंह, सरोज त्रिपाठी तथा श्याम अग्रिहोत्री, प्रचार सचिव महेश निषाद आदि शामिल रहे।
अध्यक्ष ने इस दौरान नशा मुक्त समाज आंदोलन अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि युवा पीढी में नशा की बढ़ती लत चिंता का विषय है। जिससे उन्हें मुक्ति दिलाना है। नशा मुक्त समाज का निर्माण करना है। कार्यक्रम के अंत में नव गठित इकाई को अध्यक्ष द्वारा नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। अंत में आभार प्रदर्शन मीडिया प्रभारी अंगद शर्मा ने किया।
