सुल्तानपुर: चांदा चौराहे पर दो ट्रकों में जोरदार टक्कर, चालक सहित चार घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चांदा, सुल्तानपुर। सोमवार की भोर चांदा चौराहे पर दो ट्रकों की जोरदार टक्कर हो गई। इसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया। पिछले एक पखवाड़े में इस तरह की यह दूसरी घटना से कस्बा के वाशिंदे हलकान है।

सुबह करीब चार बजे प्रयागराज से अंबेडकर नगर की ओर जा रही ओवरलोड गिट्टी लदी ट्रक लखनऊ से वाराणसी की ओर जा रहे आलू लदी ट्रक के पिछले हिस्से में जोरदार टक्कर मार दिया। ट्रकों की भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रक पलट गई। हादसे में गिट्टी लदी ट्रक में चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

कस्बावासियों ने जैसे-तैसे घायलों को ट्रक से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीपी कमैचा में भर्ती कराया। जहां ट्रक चालक की हालत बेहद नाजुक बताते हुए चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय सुलतानपुर रेफर कर दिया। घायलों में आशीष (24) पुत्र शिवनाथ, सुभाष (19) पुत्र सेवक, मनोज (19) पुत्र अवधेश निवासी छतहरा प्रयागराज के है। दूसरी ट्रक का चालक मो शादाब (22) पुत्र अरशद ग्राम सिद्दीकीपुर जिला जौनपुर का निवासी बताया गया है। 

पांच नवंबर को भी इसी तरह हुई थी दुर्घटना 
बीते 5 नवंबर को कस्बे में परिवहन निगम की बस और ट्रक में टक्कर से तकरीबन एक दर्जन लोग घायल हुए थे। एक पखवाड़े में इस तरह की यह दूसरी घटना है।लगातार दुर्घटना से कस्बा के बाशिंदे हलकान में है।

संबंधित समाचार