लखनऊ विश्वविद्यालय: बॉलीबॉल प्रतियोगिता में शामिल महिला टीम को कुलपति से मिला सम्मान
अमृत विचार लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक राय ने वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित 71वीं सीनियर स्टेट वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए गई महिला खिलाड़ियों की टीम के सदस्यों को कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय ने सम्मानित किया। कुलपति ने महिला खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र के साथ उपहार देकर सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
महिला खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर इसे ऐतिहासिक अवसर बना दिया और लखनऊ विश्वविद्यालय की महिला वॉलीबॉल की टीम ने इस प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया इस प्रतियोगिता की विजेता सीमा सुरक्षा बल लखनऊ और उपविजेता आजमगढ़ जनपद रहे। इस अवसर पर कुलसचिव संजय मेधावी , डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रोफेसर पूनम टंडन, प्रोफेसर रूपेश कुमार चेयरमैन एथलेटिक एसोसिएशन डॉ राहुल पांडे सचिव एथलेटिक एसोसिएशन एवं डॉ तारिक अध्यक्ष वॉलीबॉल क्लब तथा अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
