बांदा : टेबिल टेनिस टूर्नामेंट पुरुष सिंगल व डबल में डॉ.सरेंद्र सिंह रहे विजेता
सदर विधायक ने विजेताओं को पुरस्कृत कर की निधि से सहयोग की घोषणा
अमृत विचार, बांदा। चार दिवसीय हार्पर क्लब में पहली बार आयोजित टेबिल टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष सिंगल व डबल में डॉ.सुरेंद्र सिंह, महिला सिंगल में कु.सृष्टि सिंह विजेता रहे। मुख्य अतिथि सदर विधायक ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किये और अपनी निधि से बैडमिंटन हॉल के निर्माण व सूटिंग रेंज के आधुनिकीकरण कराये जाने का आश्वासन दिया।
जिला स्तरीय टेबिल टेनिस टूर्नामेंट का हार्पर क्लब में पहली बार लीग विधि से आयोजन हुआ। पुरुष सिंगल में डॉ.सुरेंद्र सिंह विजेता और महेश श्रीवास्तव उपविजेता रहे। महिला सिंगल में कु.सृष्टि सिंह विजेता और कु.रेशमा उपविजेता रहीं। इसी तरह पुरुष डबल डॉ.सुरेंद्र सिंह और महेश श्रीवास्तव संयुक्त रूप से विजेता रहे, जबकि सुरेंद्र सिंह की बेटी सृष्टि और संदीप सिंह उपविजेता रहे।
सांत्वना पुरस्कार कु.लक्ष्मी एवं सत्यम सेन को दिया गया। डॉ.इंद्रवी सिंह ने उद्घोषक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने हार्पर क्लब के विकास के लिये अपनी निधि से बैडमिंटन हॉल के निर्माण व सूटिंग रेंज के आधुनिकीकरण कराये जाने के लिये आश्वस्त किया। इस अवसर पर सदर विधायक को सादी जमां, सीरज सिंह व रजोल मिश्रा ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सदर विधायक ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया और क्लब के विकास के लिये कार्यकारिणी व सदस्यों की सराहना की।
सदस्य रामेंद्र शर्मा ने अप्रैल 2023 में हार्पर क्लब के 100 वर्ष पूरे होने पर शताब्दी वर्ष मनाये जाने के लिये विधायक व सदस्यों को अवगत कराया। साथ ही सहयोग की अपेक्षा की। टेबिल टेनिस के आयोजक डॉ.सुरेंद्र संह, संदीप चौधरी, आकाश अग्रवाल, राजेश दुबे, शिव ओमर, वासिफ जमां, मनोज पुरवार, प्रशांत शर्मा आदि उपस्थित रहे।
सदर विधायक ने किया दो सीसी रोड का लोकार्पण
सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी पं.दीनदयाल नगर खुटला में विधायक निधि से निर्मित दो सीसी रोडों का लोकार्पण किया साथ ही पहाड़ीबाबा मार्ग में विधायक निधि से कराये जा रहे टीन शेड, सीढी व अन्य विकास कार्यों का भूमि पूजन किया।
इसके बाद सदर विधायक रामलीला मैदान, प्रागी तालाब में चल रही राम कथा में सम्मलित हुए। इस अवसर पर साथ में विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, जिला मंत्री पंकज रैकवार, नगर अध्यक्ष राकेश गुप्ता, शीलू लखेरा, आशीष गुप्ता, अंकित बासू समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
