मौसम का मिजाज : दिनों-दिन सर्द हो रहीं राजधानी की रातें 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पिछले पांच दिनों 5.3 डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान 

अमृत विचार, लखनऊ। राजधानी लखनऊ में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। दिन में खिली धूप रहती है पर रात के समय ठिठुरन तेजी से बढ़ रही है। आलम ये है कि लोग कंबल-रजाई निकालने को मजबूर हो गए हैं। दरअसल राजधानी में रात के तानमान में दिनों-दिन गिरावट दर्ज हो रही है।  


13.8 डिग्री पहुंचा पारा 

राजधानी में पिछले पांच दिनों में तापमान में तापमान में अप्रत्याशित रूप से पांच डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट दर्ज हुई है। जहां चार दिन पूर्व शहर का न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस था, वहीं सोमवार को शहर का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं अधिकतम तापमान भी लगभग तीन डिग्री लुढ़क कर 28.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है।

 पड़ोसी राज्यों में बारिश से बढ़ी गलन

रविवार रात को शहर में तापमान में गिरावट के साथ गलन का एहसास भी बढ़ गया है। दरअसल पश्चिमर हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति बनी है। जिसके कारण उत्तर भारत के राज्यों में तेज हवाओं के साथ रविवार रात मध्यम से भारी दर्जे की बारिश हुई है। समीपवर्ती राज्य हिमांचल प्रदेश में भी अच्छी बारिश हुई है। इसके कारण रविवार रात को लखनऊ समेत प्रदेश के कई शहरों में गलन बढ़ गई है।


लगातार बढ़ रहा कोहरा

प्रदेश में कोहरे का प्रकोप भी तेजी से बढ़ रहा है। सुबह के वक्त कोहरे का अच्छा प्रकोप देखने को मिल रहा है। पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार 18-19 नवंबर से कोहरे का प्रकोप और भी तेजी से बढ़ सकता है। इसके साथ तापमान में भी तेजी से गिरावट होगी।

आंचलिक विज्ञान केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक मो. दानिश के मुताबिक, पिछले कई दिनों से लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकांश शहरों में सुबह के समय कोहरे का प्रकोप देखने को मिला है। इसके अलावा उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश हो रही है। इससे लखनऊ समेत यूपी के अधिकांश शहरों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। 18-19 से तेजी से सर्दी बढ़ सकती है।

संबंधित समाचार