रायबरेली :  तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को मारी टक्कर , गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, रायबरेली। तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे सीएससी में भर्ती कराया गया है।

यह हादसा मंगलवार की सुबह जगतपुर के मुख्य चौराहा पर हुआ है। सलोन कोतवाली क्षेत्र के गांव गोडवा हसनपुर  निवासी शुभम शुक्ला ऊंचाहार में रहते हैं। वह रायबरेली एल के एक निजी कंपनी में कर्मचारी है।

मंगलवार की सुबह वह बाइक से रायबरेली शहर ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी जगतपुर मुख्य चौराहे पर एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए ।आसपास के लोगों ने उन्हें उठाया और सीएससी में भर्ती कराया है ।जहां उनका इलाज चल रहा है।

संबंधित समाचार