उप्र में सप्ताहांत लॉकडाउन में शराब की दुकाने रहेंगी खुली
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये प्रत्येक शनिवार और रविवार को लॉकडाउन का एलान किया है। सरकार ने गुरुवार को जारी एक नये आदेश में सप्ताहांत के दौरान सभी शराब, बीयर और बैंग आउटलेट खोलने की अनुमति दी है। आबकारी विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय आर भूसरेड्डी द्वारा जारी …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये प्रत्येक शनिवार और रविवार को लॉकडाउन का एलान किया है। सरकार ने गुरुवार को जारी एक नये आदेश में सप्ताहांत के दौरान सभी शराब, बीयर और बैंग आउटलेट खोलने की अनुमति दी है।
आबकारी विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय आर भूसरेड्डी द्वारा जारी एक सरकारी आदेश (जीओ) में गुरुवार को कहा कि देशी और विदेशी शराब, बीयर की दुकानें, मॉडल शॉप और बैंग आउटलेट समेत सभी शराब की दुकानें सुबह दस बजे से रात नौ बजे तक अब शनिवार और रविवार को भी खुलेगी।
गौरतलब है कि राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, इसके चलते योगी सरकार ने शुक्रवार रात दस बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक मिनी लॉकडाउन लगा रखा है। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया था कि कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा और संचारी रोगों (इंसेफेलाइटिस, मलेरिया, डेंगू और कालाजार) के संक्रमण को रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
