Kanpur में चंद्रलोक कॉम्प्लेक्स व नमकीन भंडार में लगी भीषण आग, धुएं की लपटें उठती देख लोगों में दहशत का माहौल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में कोहना थाना क्षेत्र स्थित नमकीन भंडार व बिरहाना रोड स्थित चंद्रलोक कॉम्लेक्स में भीषण आग लग गई। धुएं की लपटें उठती देख लोगों में दहशत का माहौल है। हालांकि दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने के प्रयास में जुटी हुई है।

कानपुर, अमृत विचार। कोहना थाना क्षेत्र में एक मशहूर नमकीन भंडार में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस पर दुकान के सामने रहने वाली कर्मचारी ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची दमकल की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। आग से लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।

इसी तरह बिरहाना रोड स्थित चंद्रलोक कांप्लेक्स की सातवीं मंजिल पर लीकेज सिलेंडर से आग लग गई। इस पर आनन-फानन में लोग बाहर निकल आए। सूचना पाकर लाटूश रोड फायर स्टेशन से पहुंची तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है।  

शास्त्री नगर के रहने वाले रत्न कुमार की मशहूर गणेश स्वीट्स एवं नमकीन भंडार के नाम से आर्य नगर में शॉप है। इस दुकान में सात कर्मचारी काम करते हैं।  दुकान के सामने रहने वाले रमेश  ने बताया कि रोज की तरह वह लोग दुकान बंद कर चले गए थे। तभी रात दो बजे के आसपास दुकान में भीषण आग लग गई।

हो-हल्ला होने पर उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस व दमकल विभाग औ सूचना दी। उन्होंने दमकल और मालिक को सूचना दी। दमकल ने घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान के अंदर तीन सिलेंडर रखे थे, अगर वह फटते तो बड़ी घटना हो सकती थी।

दूसरी ओर चंद्रलोक काम्प्लेक्स में सातवीं मंजिल पर टिफिन संचालक रफीक मजदूरों के लिए खाना बनवा रहे थे। अचानक लीकेज कार्मिशयल सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग से सारा सामान धूं धूं कर जलने लगा। सातवीं मंजिल पर आग और धुआं उठता देखकर मार्केट के लोग भी दहशत में गये।

लाटूश रोड के अग्निशमन अधिकारी तीन गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची और आग पर एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।

 

संबंधित समाचार