अयोध्या: विवि शिक्षक संघ चुनाव में सात पदों के लिए हुए 18 नामांकन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। डा. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय आवासीय शिक्षक संघ चुनाव को लेकर मंगलवार को हुए नामांकन में सात पदों के लिए कुल 18 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। मतदान आगामी 25 नवंबर को होना है। फिलहाल अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय और महामंत्री के पद पर सीधे मुकाबले का आसार है। 

विश्वविद्यालय के सरदार पटेल प्रशासनिक भवन स्थित कुलसचिव सभाकक्ष में सुबह 10:30 बजे से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों प्रो. विनोद श्रीवास्तव, प्रो. शैलेंद्र वर्मा व डॉ. दिवाकर त्रिपाठी, उपाध्यक्ष पद पर अकेले डॉ. संग्राम सिंह, महामंत्री पद पर प्रो. शैलेंद्र कुमार व डा. राना रोहित सिंह, संयुक्त मंत्री पद के लिए डा. बृजेश भारद्वाज, डा. मणिकांत त्रिपाठी, डा. अनूप कुमार श्रीवास्तव, इंजी. दिलीप कुमार व इंजी. अमित सिंह ने अपना-अपना नामांकन प्रपत्र दाखिल किया। वहीं उपमंत्री में डा. अनुराग पांडेय, डा. वंदिता पांडेय, डा. तरुण गंगवार, डा. लोकेंद्र उमराव, कोषाध्यक्ष के लिए डा. डीएन वर्मा व डा. विनोद चौधरी तथा मीडिया प्रभारी पद के लिए डा. अभिषेक सिंह ने नामांकन दाखिल किया है। 

चुनाव अधिकारी प्रो. आरके तिवारी ने बताया कि नामांकन के बाद प्रपत्रों की जांच कराई गई। सभी नामांकन वैध मिले हैं। बुधवार को नाम वापसी के बाद 25 नवंबर को मतदान और मतगणना करवा परिणाम की घोषणा की जाएगी। विवि के मीडिया प्रभारी डा. विजयेन्दु चुतर्वेदी ने बताया कि सात पदों के लिए कुल 18 नामांकन दाखिल हुए हैं। इस दौरान सहायक चुनाव अधिकारी डा. मोहन चंद तिवारी, पंकज मौर्या, शरीफ अहमद के अलावा प्रो. फारूख जमाल, प्रो. राजीव गौड़, प्रो. आशुतोष सिन्हा, डा. मृदुला मिश्रा, डा. अनिल कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।

संबंधित समाचार