होसुर के पास बन रहा भारत में iPhone का सबसे बड़ा कारखाना, 60,000 लोगों को मिलेगा रोजगार, आदिवासी महिलाओं का दिखेगा हुनर
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया है कि भारत में आईफोन बनाने के लिए एप्पल का सबसे बड़ा कारखाना होसुर (तमिलनाडु) के पास स्थापित हो रहा है।
रांची। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया है कि भारत में आईफोन बनाने के लिए एप्पल का सबसे बड़ा कारखाना होसुर (तमिलनाडु) के पास स्थापित हो रहा है। उन्होंने कहा कि इससे 60,000 लोगों को रोज़गार मिलेगा। बकौल वैष्णव, रांची और हज़ारीबाग के आसपास रहने वाली 6,000 आदिवासी महिलाओं को आईफोन बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है।
Apple अपने iPhone के लिए भारत को निर्माण का केंद्र बनाने जा रहा है। तमिलनाडु के हासुर में एप्पल भारत में अपना सबसे बड़ा कारखाना तैयार करने जा रही है। केंद्रीय दूरसंचार एंव सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस नए प्लांट के संबंध में घोषणा की। वैष्णव ने कहा कि भारत में आईफोन बनाने के लिए एप्पल का सबसे बड़ा कारखाना बेंगलुरु में होसुर के पास स्थापित किया जा रहा है। इस कारखाने में करीब 60,000 लोग काम करेंगे।
जनजातीय गौरव दिवस पर बोले केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव- आदिवासी महिलाएं भी भी बनाएंगी iPhone pic.twitter.com/6dqHNjOmt8
— Amrit Vichar (@AmritVichar) November 15, 2022
वैष्णव ने आदिवासी गौरव दिवस समारोह में कहा कि रांची और हजारीबाग के आसपास रहने वाली छह हजार आदिवासी महिलाओं को आईफोन बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, एप्पल का आईफोन अब भारत में बन रहा है और इसका देश में सबसे बड़ा कारखाना बेंगलुरु के पास होसुर में स्थापित किया जा रहा है। एक कारखाने में 60,000 लोग काम करेंगे।
वैष्णव ने कहा कि इन 60,000 कर्मचारियों में से पहले 6,000 कर्मचारी रांची और हजारीबाग के आसपास के स्थानों की हमारी आदिवासी बहनें हैं। आदिवासी बहनों को एप्पल आईफोन बनाने का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। एप्पल ने आईफोन कारखाना स्थापित करने के लिए टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स को ठेका दिया है, जिसका होसुर में एक संयंत्र है। कंपनी भारत में दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक कंपनियों फॉक्सकॉन, विस्ट्रॉन और पेगाट्रॉन से आईफोन बनवाती है।
ये भी पढ़ें : मस्क ने ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों को बाहर करना किया शुरू, Twitter में स्थिति खराब होने की आशंका
