Kanpur Murder : बिधनू में युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या, घटनास्थल पर पड़ा मिला भारी मात्रा में खून
Kanpur Murder कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र में युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई। मृ़तक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शिनाख्त के प्रयास में जुट गई है।
कानपुर, अमृत विचार। Kanpur Murder कानपुर आउटर को कमिश्नरेट में शामिल होने के दूसरे दिन ही बदमाशों ने पुलिस को चुनौती दी है। बदमाशों ने युवक की गला रेतकर हत्या करने के बाद उसके शव को कोरियां चौकी क्षेत्र के कुमहुपुर- पिपरगवां के बीच सड़क से सौ मीटर दूर ऊसर पर फेंक दिया है।
घटनास्थल के पास से पुलिस को भारी मात्रा में खून पड़ा हुआ मिला है। पुलिस व फोरेंसिंक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए है। मृतक की पैंट की जेब से बांदा स्थित एक क्लीनिक के नाम दवा का पर्चा भी मिला है।
जानकारी के मुताबिक युवक ने सफेद शर्ट, काली पैंट, हरे- काले रंग की स्वेटर पहन रखी है। साथ ही पास में ही एक जोड़ी रबड़ की चप्पलें भी पड़ी मिली हैं।
रोड से शव तक घसीटने के कई निशान मिले है। साथ ही घटनास्थल पर भारी मात्रा में खून बरामद हुआ है। पुलिस को युवक की पैंट से बांदा मुंसियाना गली स्थित एक आयुर्वेदिक क्लीनिक का पर्चा मिला है।
जिसमें मरीज का नाम दिलीप पड़ा हुआ हैं। पुलिस ने अधिकरियों के साथ फारेंसिक टीम को सूचना देकर आसपास लोगों से पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल मृतक की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है।
