बहराइच: नेपाल में निकाय चुनाव को लेकर आज आधी रात से बंद हो जाएगा बार्डर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। नेपाल में निकाय चुनाव को लेकर भारत नेपाल सीमा गुरुवार रात 12 बजे से आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया जायेगा। निकाय चुनाव में मतदान के बाद 20 नवंबर की शाम से पुनः आवागमन शुरू हो जाएगा। नेपाल में 20 नवंबर को मतदान होना है। इसके लिए बीते सप्ताह बहराइच और नेपाल के अधिकारियों की बैठक नेपाल में हुई थी।

 दोनों देश के अधिकारियों की सहमति पर गुरुवार रात 12 बजे से भारत और नेपाल सीमा पर आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया जायेगा। मतदान के बाद 72 घंटे के बाद 20 नवंबर शाम पांच बजे के बाद आवागमन खुल जायेगा। एसएसबी उप कमांडेंट तपन दास ने बताया कि मतदान के बाद पुनः पूर्व की भांति आवागमन शुरू हो जाएगा।

इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी बहाल
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि आम लोगों का आवागमन रात से बंद हो जाएगा। जबकि तेल, दवा, खाद्यान्न समेत अन्य इमरजेंसी वाहन पहले की तरह चलती रहेंगी।

संबंधित समाचार