लखनऊ के इस विश्वविद्यालय में स्नातक और परास्नातक में प्रवेश का अभी भी मौका
अमृत विचार लखनऊ। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए काउंसलिंग एवं प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि 15 नवंबर को समाप्त हो गई थी लेकिन कुछ पाठ्यक्रम में सीटें ख़ाली रहने, एकेटीयू की काउन्सलिंग जारी रहने एवं प्रवेशार्थियों की मांग के चलते विश्वविद्यालय कुलपति प्रोफ़ेसर एनबी सिंह के निर्देशानुसार, प्रवेश की तिथि 30 नवंबर तक बढ़ा दी गई है।
बीए एवं एमए के अभ्यर्थी काउंसलिंग के माध्यम से रिक्त सीटों पर प्रवेश ले सकते हैं। इसके साथ साथ अभ्यर्थी बीएससी, बीबीए (सेल्फ फ़ाइनेंस), बीसीए (सेल्फ फाइनेंस)एवं बीकाम (सेल्फ फ़ाइनेंस) पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकते हैं। एमबीए(सेल्फ फ़ाइनेंस), एमसीए (सेल्फ फ़ाइनेंस), एवं बीटेक (बायोटेक्नोलॉजी, सीएसई, मकैनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, आर्टिफिशल इंटेलिजेंस एंड डाटा साइंस एवं एमटेक सीएसई एवं एमटेक मैकाट्रनिक्स) की सीटों के लिए भी चयनित अभ्यर्थी काउन्सेलिंग के माध्यम से प्रवेश ले सकते हैं।
एल एल एम के अतिरिक्त विभिन्न डिप्लोमा कोर्स में भी प्रवेश के लिए सीटें उपलब्ध हैं। विद्यार्थियों को रोज़गार परक शिक्षा देने के उद्देश्य से विश्विद्यालय द्वारा कई डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं जिसमें अभ्यर्थी प्रवेश ले सकते हैं। विश्वविद्यालय की वेबसाइट द्वारा आवेदक http://kmcluonline.in पर ऑनलाइन फ़ॉर्म भर, लिंक द्वारा शुल्क भी ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
