लखनऊ: प्रेमिका को चौथी मंजिल से फेंकने वाला आरोपी सूफियान पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में लड़की को चौथी मंजिल से फेंकने के मामला में आरोपी सूफियान को लखनऊ पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। राजधानी के दुबग्गा इलाके में हुई मुठभेड़ में सूफियान के पैर में गोली लगी है। घायल सूफियान को केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। सुबह ही पुलिस कमिश्नर की ओर से सूफियान पर 25 हजार का इनाम घोषित हुआ था।
लखनऊ पुलिस कमिश्नर ने बताया दुबग्गा इलाके में सूफियान के साथ मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सूफियान के पैर में गोली लगी, जिससे वो घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। सूफियान पर जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने और निधि की हत्या का आरोप है।
लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने निधि की हत्या के आरोपी सूफियान पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। पीड़ित परिजनों ने आरोपी सूफियान पर निधि को छत से फेंकने का आरोप लगाया था। निधि गुप्ता की मौत के बाद से सूफियान की गिरफ्तारी के लिए लगातार लखनऊ पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।
