Turkey : इस्तांबुल में सड़क पर हुई बमबारी में 17 संदिग्धों पर आरोप तय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इस्तांबुल। तुर्किये की एक अदालत ने इस्तांबुल में एक सड़क पर हुई बमबारी के मामले में 17 संदिग्ध आरोपियों को मामले के लंबित रहने के दौरान जेल भेजने का आदेश दिया। इन पर राष्ट्र की अखंडता के खिलाफ कार्रवाई करने, जानबूझकर हत्याएं करने और हत्या के प्रयास के आरोप लगाए गए हैं । तुर्किये की सरकारी समाचार एजेंसी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
अनादोलु एजेंसी ने बताया कि अदालत ने तीन अन्य संदिग्धों को मामला लंबित रहने के कारण रिहा कर दिया। अदालत ने उन 29 लोगों को तुर्किये से निर्वासित करने का भी आदेश दिया जिन्हें हमले के सिलसिले में पुलिस ने हिरासत में लिया था। 13 नवंबर के विस्फोट में इस्तांबुल के अति व्यस्त इस्तिकलाल एवेन्यू को निशाना बनाया गया था। 

घटना में दो बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई थी जबकि 80 से अधिक अन्य घायल हुए थे। तुर्किये के अधिकारियों ने पिछले सप्ताहांत के विस्फोट के लिए प्रतिबंधित कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी, या पीकेके, साथ ही इससे जुड़े सीरियाई कुर्द समूहों को जिम्मेदार ठहराया था। कुर्द उग्रवादी समूहों ने संलिप्तता से इनकार किया है।

ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान के सिंध में खाई में गिरी वैन, 12 बच्चों सहित 20 लोगों की मौत

संबंधित समाचार