अयोध्या: कल यज्ञ से शुरू होगा निशुल्क गुरुकुल का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव
अमृत विचार, अयोध्या। प्राचीन ऋषिकुलों के वेद विद्या की परंपरा को निरंतरता प्रदान करने के लिए वर्ष 1925 में स्थापित निशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय का 92 वां वार्षिकोत्सव समारोह शनिवार को चतुर्वेद शतकम पारायण यज्ञ से शुरू होगा। तीन दिवसीय इस आयोजन में रोजाना भजन एवं वेदोपदेश के साथ समापन नवीन ब्रह्मचारियों के उपनयन एवं वेदारंभ संस्कार व गुरुकुल के ब्रह्मचारियों द्वारा शौर्य प्रदर्शन के साथ होगा।
महाविद्यालय के प्रबंधक राम कुमार दास ने बताया कि वार्षिकोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। देश के विभिन्न हिस्सों से वेद विद्याविद, भजनोपदेशक आदि पहुंचने लगे हैं।
यज्ञ व्यवस्था एवं स्वागत की जिम्मेदारी आचार राजेश मित्र यंग देवव्रत मित्र अरुण मित्र शास्त्री, बृहस्पति मित्र आकाश पांडे रघुनंदन मित्र विक्रम शिवम अंकित तथा भोजनालय एवं आंतरिक व्यवस्था आचार्य श्रवण कुमार मिश्र, वीरेंद्र कुमार पांडेय,शशिकान्त दास, राम किशोर झा, सूरज झा, राजेंद्र प्रसाद सिंह, राजेंद्र कुमार तिवारी, दयाशंकर शुक्ल को सौंपी गई है। वार्षिकोत्सव में कोलकाता, मुंबई समेत प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से विद्वान शिरकत करने आ रहे हैं।
