बरेली: कुत्तों का आतंक... 15 दिन पहले युवक को बनाया शिकार, इंजेक्शन लगाने के बाद भी चली गई जान

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रामनगर ब्लाक क्षेत्र के गांव हरदासपुर में एक युवक की कुत्ते के काटने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मनोज को 15 दिन पहले गांव में ही कुत्ते ने काट लिया था। काटने के बाद उसने कुत्ते काटे के इंजेक्शन भी लगवा लिए थे, लेकिन कुत्ते काटे का असर फिर भी कम नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें- बरेली: BDA ने 2O करोड़ की भूमि को कराया कब्जा मुक्त, बाउन्ड्रीवाल का निर्माण कार्य शुरू

परीजनों ने बताया कि उसकी तबीयत में इंजेक्शन लगने के बाद भी कोई सुधार नहीं आया और आज उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मनोज के पिता की पहले ही मृत्यू हो चुकी है। मनोज को मिलाकर दो भाई थे, जिसमें एक की कुत्ते के काटने से मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- बरेली: निकाय चुनाव में विरोधियों को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब!, हर वार्ड में एक प्रभारी नियुक्त

संबंधित समाचार