बरेली: शिक्षकों का तैयार होगा क्रेडिट, सीबीएसई ने जारी किया पत्र

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

शिक्षकों को सितंबर से ही प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है।

सीबीएसई के मान्यता प्राप्त स्कूलों में अब शिक्षकों को शिक्षण कार्य करते रहने के लिए चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। बोर्ड की ओर से इस

बरेली, अमृत विचार सीबीएसई के मान्यता प्राप्त स्कूलों में अब शिक्षकों को शिक्षण कार्य करते रहने के लिए चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। बोर्ड की ओर से इस संबंध में पत्र जारी कर शिक्षकों के क्रेडिट बैंक तैयार करने की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें- बरेली: कमीशन के खेल में फंसे वरिष्ठ सहायक, शासन ने मांगा जवाब

सीबीएसई के सिटी समन्वयक डा. वीके मिश्रा ने बताया कि इस व्यवस्था के अनुसार शिक्षकों को प्रशिक्षण के आधार पर अंक दिए जाएंगे। अंकों के आधार पर ही शिक्षक स्कूलों में शिक्षण कार्य जारी रख पाएंगे। इसमें संतोषजनक क्रेडिट अर्जित करने वाले ही सीबीएसई के स्कूलों में शिक्षण कार्य करेंगे।

शिक्षकों को सितंबर से ही प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। सभी स्कूलों के प्रशिक्षण के लिए विभिन्न तिथियां निर्धारित की गई हैं। प्रति माह दो प्रशिक्षण के बैच निर्धारित हैं। बोर्ड की ओर से प्रशिक्षण के लिए कुल 50 घंटे का समय निर्धारित किया गया है।

पहले चरण में गणित, विज्ञान, हिंदी, गणित, अंग्रेजी समेत अन्य परंपरागत विषयों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके बाद अतिरिक्त विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बताया कि इस व्यवस्था के अंतर्गत दूसरे स्कूल में शिक्षक के नियुक्त होने के बाद भी उनका क्रेडिट बैंक में सुरक्षित रहेगा। इसका पूरा ब्योरा बोर्ड में भी सुरक्षित रहेगा।

ये भी पढ़ें- बरेली: 300 बेड अस्पताल में शुरू होंगे तीन नए विभाग, मिलेगा स्टाफ

संबंधित समाचार