बहराइच : ग्राम प्रधान ने फोन पर महिला दी गालियां, मुकदमा दर्ज
अमृत विचार, बहराइच। गिरगिट्टी गांव के ग्राम प्रधान शनिवार शाम को शराब के नशे में आपा खो बैठे। गांव निवासी महिला और उसके पुत्र को जमकर अपशब्द कहे। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। रविवार को पुलिस ने ग्राम प्रधान के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोतीपुर थाना क्षेत्र के गिरगिट्टी गांव के ग्राम प्रधान मोतीलाल निषाद हैं। ग्राम प्रधान ने गांव के मामले में गांव निवासी महिला सुनीता देवी पत्नी राम केवल के घर कहे। अपशब्द कहते हुए धमकी दी। इसके बाद महिला के पुत्र के मोबाइल पर ग्राम प्रधान ने शराब के नशे में मर्यादा ही भूल गए।
ग्राम प्रधान ने महिला और उसके पुत्र को जमकर अपशब्द कहे। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। महिला ने रविवार को थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। साथ ही पुलिस को आडियो रिकॉर्डिंग सुनाया।
प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर ग्राम प्रधान के विरुद्ध मारपीट, धमकी देने और एसी एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय द्वारा की जायेगी।
