लखनऊ : भाजपा के सामने रामपुर जीतने और खतौली बरकरार रखने की चुनौती

रामपुर लोस. उपचुनाव जीत कर उत्साहित भाजपा विस. सीट को भी जीतने को आतुर

लखनऊ : भाजपा के सामने रामपुर जीतने और खतौली बरकरार रखने की चुनौती

अमृत विचार, लखनऊ। भाजपा के सामने उपचुनाव में रामपुर विधानसभा सीट जीतने और खतौली की सीट बरकरार रखने की चुनौती है। सपा का गढ़ रहे रामपुर लोकसभा के उपचुनाव में घनश्याम लोधी के जीतने से उत्साहित भाजपा इस बार रामपुर सदर विधानसभा उपचुनाव जीतने को आतुर है।

इस सीट को जीतने के लिए भाजपा, सपा के वोट बैंक खासकर मुस्लिम वर्ग में सेंधमारी कर पसमांदा समाज के वोट लेना चाहती है। इसके साथ ही बसपा के मैदान में न होने का फायदा उठाकर दलित, पिछड़े और सवर्णों वर्गों के वोटों को भी लेकर इस सीट पर पहली बार भगवा फहराने के सपने सजो रही है।

अखिलेश का मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में अपनी पत्नी डिंपल यादव को जिताने के लिए मैनपुरी में व्यस्त रहना और इस सीट पर सपा प्रत्याशी को जिताने के लिए आजम खां की खामोशी में भी भाजपा अपना फायदा तलाश रही है। भाजपा ने रामपुर विधानसभा उपचुनाव में आजम खां के चिरप्रतिद्वन्दी आकाश सक्सेना तो सपा ने पिछले लोकसभा उपचुनाव में भाजपा के घनश्याम लोधी से हार चुके आसिम रजा को प्रत्याशी बनाया है।

रामपुर समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान का गढ़ रहा है। यह सीट आजम खां के न्यायालय से सजायाफ्ता होने के बाद रिक्त हुई है। इस सीट पर सबसे ज्यादा मुस्लिम मतदाता हैं। रामपुर में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 80 हजार के करीब है। इसके बाद वैश्य और लोधी समाज के मतदाता लगभग बराबर तादाद में हैं। रामपुर में वैश्य और लोधी समाज के करीब 35-35 हजार मतदाता हैं।

वहीं इस सीट पर करीब 15 हजार दलित मतदाता हैं। भाजपा इस सीट पर पसमांदा समाज के मुस्लिम मतदाताओं के अलावा दलित लोधी और वैश्य वोटों पर भी फोकस कर रही है। पसमांदा समाज को अपने पाले के लिए भाजपा लखनऊ से लेकर रामपुर तक इस समाज के सम्मेलन कर चुकी है।

हिंदुत्व के सहारे सीट बरकरार रखने की मंशा

खतौली विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने इस सीट को बरकरार के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस सीट पर भाजपा के विधायक विक्रम सिंह सैनी की सदस्यता न्यायालय से सजा पाने के बाद रद्द कर दी गई। हिन्दुत्व के सहारे भाजपा के विक्रम सिंह सैनी लगातार दो बार इस सीट से चुनाव जीत चुके हैं।

इसी वजह से हो रहे उपचुनाव में भाजपा ने उनकी पत्नी राजकुमारी सैनी को मैदान में उतारा है। सपा के सहयोगी दल राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने इस सीट से मदन भैया को प्रत्याशी बनाया है। रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने मुस्लिम-जाट-गुर्जर समीकरण के तहत मदन भैया पर दांव लगाया है।

 

 

 

 

 

 

ताजा समाचार

लखीमपुर-खीरी: चोरी का खुलासा करने पर पूर्व लेफ्टीनेन्ट कर्नल ने एसपी को किया सम्मानित
उमेश पाल हत्याकांड में नया ट्विस्ट, आरोपी वकील ने अदालत में दी अर्जी-नार्को टेस्ट की मांग 
बरेली: सत्यवीर के नामांकन में नीरज मौर्य की पूरी साजिश, मुझे और परिवार को जान का खतरा- BSP प्रत्याशी
पीलीभीत: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, एक साल पहले किया था प्रेम विवाह...हत्या का आरोप 
बाराबंकी: इस लोकसभा चुनाव में एकदम अलग होगा नामांकन स्थल, पहली बार दिखेगा ऐसा नजारा, जानें क्या-क्या रहेगा खास
Lok Sabha Election 2024: फर्रुखाबाद में सपा, बसपा व स्वतंत्र लेबर पार्टी सहित तीन उम्मीदवारों ने कराया नामांकन...सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम