Rampur By-Election : भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष बनने के बाद पहली बार रामपुर पहुंचे भूपेंद्र सिंह चौधरी, हुआ भव्य स्वागत

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए हाईवे पर भगवा रंग में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए

रामपुर,अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह के रामपुर पहुंचने पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। रोड शो के दौरान प्रदेशाध्यक्ष पर जगह-जगह पुष्प वर्षा हुई। 

उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना उर्फ हनी के लिए वोट मांगने के लिए सोमवार की दोपहर प्रदेशाध्यक्ष रामपुर पहुंचे। रामपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए हाईवे पर भगवा रंग में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए हैं। हाइवे स्थित एक होटल में उनका स्वागत किया गया। इसके बाद वह खुले वाहन में सवार हुए और रोड शो के दौरान लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए एक बैंकट हाल में हो रहे बूथ सम्मेलन में पहुंचे।

इस दौरान भापजा प्रत्याशी आकाश सक्सेना उर्फ हनी, जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, सांसद घनश्याम सिंह लोधी, राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, पैकस फेड के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल, भारत भूषण गुप्ता,मोहन लोधी समेत तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : रामपुर: भाजपा प्रत्याशी को नवेद मियां के समर्थन से सपा खेमे में खलबली

संबंधित समाचार