रामपुर: भाजपा प्रत्याशी को नवेद मियां के समर्थन से सपा खेमे में खलबली
निवर्तमान जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखा पत्र
नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां द्वारा भाजपा प्रत्याशी का समर्थन किए जाने से सपा खेमे में खलबली मच गई है। इस मामले में सपा
रामपुर, अमृत विचार। नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां द्वारा भाजपा प्रत्याशी का समर्थन किए जाने से सपा खेमे में खलबली मच गई है। इस मामले में सपा के निर्वतमान जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखे पत्र में 37-रामपुर विधानसभा उप चुनाव में नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां और मुति उर रहमान बब्लू पर षड्यंत्र रचने का आरोप जड़ा है।
ये भी पढ़ें- रामपुर: कुंवर बासित अली ने खुर्मे वाले मियां की मज़ार शरीफ पर की चादर पोशी, जीत की मांगी दुआ
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे पत्र में कहा है कि 37-रामपुर विधानसभा क्षेत्र में उप चुनाव हो रहा है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष को छोड़कर अधिकांश नेता जिसमें मुख्य रूप से नूरमहल भारतीय जनता पार्टी को उप चुनाव लड़ा रहा है। इससे पहले जून 2022 में हुए लोकसभा उप चुनाव में भी नूरमहल द्वारा भारतीय जनता पार्टी को समर्थन किया गया था।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि रामपुर में कांग्रेस का वजूद समाप्त करने के लिए नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां और मुति उर रहमान बब्लू द्वारा षड्यंत्र रचा जा रहा है। वर्तमान में कांग्रेस जिले में अपने वजूद की लड़ाई लड़ रही है। कहा कि विधानसभा 2022 के सामान्य चुनाव में नवेद मियां को 37-रामपुर विधानसभा सीट पर केवल 4000 मत मिले थे। जिसमें यह अपनी जमानत भी नहीं बचा सके थे।
सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने बताया कि भाजपा को कांग्रेस सपोर्ट करेगी या नहीं करेगी। कांग्रेसियों ने जनता में यह फैलाया कि जो पार्टी प्रत्याशी भाजपा को हराने में सक्षम होगा उसे चुनाव लड़ाया जाएगा। कहा कि कांग्रेस तस्वीर को साफ करे कि वह चुनाव किसको लड़ाएगी। पहले भी विपक्ष मिलकर चुनाव लड़ चुका है। कहा कि कांग्रेस क्या चाहती है इस कारण राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखा है।
सपा के निर्वतमान जिलाध्यक्ष द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखे जाने की बाबत यही कहना है कि कांग्रेस की चिंता के लिए सपा के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गोयल का आभार। आईए, आपका कांग्रेस में स्वागत है। कल नूरमहल में आपकी कांग्रेस में ज्वाइनिंग हो जायेगी- नवाब काजिम अली ख़ां उर्फ नवेद मियां, पूर्व मंत्री।
ये भी पढ़ें- रामपुर में मोदी फैक्ट्री दोबारा चालू होगी- बीके मोदी
