बांदा निकाय चुनाव : डीआईजी ने अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही के दिये निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बांदा । पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र डॉ.विपिन कुमार मिश्रा ने सोमवार को रेंज कार्यालय में परिक्षेत्र के जनपद बांदा चित्रकूट, महोबा व हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक के साथ मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी की। डीआईजी ने आगामी निकाय चुनाव के दौरान बरती जाने वाली विभिन्न सावधानियों से अवगत कराते हुए आपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये।

डीआईजी श्रीमिश्रा ने परिक्षेत्रीय कार्यालय में जनपद में घटित अपराधों व अपराधियों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की, जिसमें उन्होंने आगामी निकाय चुनाव के दौरान बरती जाने वाली विभिन्न सावधानियों से अवगत कराते हुए अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के आवश्यक निर्देश दिये।

इसी क्रम में डीआईजी ने जनपद में लंबित विवेचनाओं के जल्द से जल्द निस्तारण कराए जाने के भी निर्देश दिए। शासन के आदेशानुसार यातायात व्यवस्था, साइबर सुरक्षा और मिशन शक्ति जन जागरूकता के लिये अधिक से अधिक लोगों को शासन-प्रशासन एवं पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुविधाओं की जानकारी दिए जाने के लिये स्कूल, कॉलेज व थाना क्षेत्रों में प्रोग्राम कराए जाने के निर्देश दिए।

डीआईजी ने निर्देश दिये कि नागरिकों को मोटर साइकिल/चारपहिया वाहन से चलने पर हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग किए जाने हेतु जागरूक किया जाए। साथ ही थाना क्षेत्रों में लगातार चेकिंग कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों को थाने पर आगंतुकों को उनकी शिकायतों पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही कराए जाने के निर्देश दिए।

संबंधित समाचार