बहराइच : गन्ना बकाया को लेकर किसानों का धरना जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चार दिनों से चीनी मिल के सामने धरना दे रहे किसान

अमृत विचार, बहराइच। चिलवरिया में स्थित शिंभवली शुगर मिल में किसानों का करोड़ों रूपया गन्ना बकाया है। जिसके भुगतान को लेकर किसान चार दिनों से चीनी मिल के सामने धरना दे रहे हैं। लेकिन किसानों की सुनवाई करने वाला कोई अधिकारी नहीं पहुंचा है।

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष मोहनलाल वर्मा के नेतृत्व में चिलवरिया चीनी मिल द्वारा पिछले पेराई सत्र का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान करने की मांग को लेकर के लेकर सैकड़ों किसान चिलवरिया चीनी मिल गेट पर जमे हुए हैं। किसानों की मांग है कि पिछले पेराई सत्र का बकाया गन्ना भुगतान मूल्य उन्हें तुरंत दिलाया जाए। किसानों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी है।

किसानों का कहना है कि जब गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होगा,हम लोगों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। लेकिन धरने के बाद भी कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है।

इस अवसर पर जिला महासचिव प्रमोद तिवारी,जिला प्रवक्ता पुत्तीलाल यादव, सन्तोष कुमार जयसवाल, गुड्डू मिश्रा,रामराज सिंह,  दिलशाद , राधेश्याम यादव, बजरंग पटेल, महिला मोर्चा की सरोज कुमारी, संगीता कुमारी ,बृजेश पाठक, मगल राना, हरीराम गुप्ता, सुमन मिश्रा , ननकना, सुन्दर देई, शिवप्रसाद मौर्य, शोभा राम , राम समुझ निषाद समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

संबंधित समाचार