सैफई में जयंती पर मुलायम सिंह को दी जा रही श्रद्धांजलि, परिवार के लोग हुए शामिल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा /सैफई, अमृत विचार। स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती पर सैफई में उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों की कतार लगी है। सुबह से ही लोग दूर-दूर से अपने नेताजी को याद करने वाले यहां पहुँच रहे हैं। बताते चलें कि मुलायम सिंह यादव कि निधन कि बाद उनकी आज जयंती मनाई जा रही है। धरतीपुत्र कहे जाने वाले मुलायम सिंह यादव को याद कर सभी जिलों में सादगी पूर्वक उन्हें श्रद्धांजलि कार्यकर्ता दे रहे हैं। 

सैफई में मुलायम के परिवार से अखिलेश यादव, डिंपल यादव ,रामगोपाल यादव ,धर्मेंद्र यादव ,शिवपाल यादव ,आदित्य यादव समेत अन्य सदस्यों ने मुलायम सिंह यादव को याद कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे।        

संबंधित समाचार