रायबरेली: रेलवे क्रॉसिंग पर चल रहा था काम, रात भर सड़क पर रेंगता रहा ट्रैफिक 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,रायबरेली। रेलवे ट्रैक की मरम्मत के लिए रेल कर्मियों ने रेलवे फाटक को खोद डाला ,जिससे पूरी रात नगर क्षेत्र में जाम की स्थिति बनी रही। वाहन रेंग कर निकलते रहे। इस दौरान कई बार कानून व्यवस्था की स्थिति भी उत्पन्न हुई, किंतु पुलिसकर्मियों ने समझा-बुझाकर किसी तरह मामले को शांत कराया है।

लालगंज कस्बे में सोमवार रात 10 बजे से  रेलवे कर्मचारियों ने नगर के रेलवे क्रॉसिंग पर जेसीबी मशीन से पटरी बदलने सहित अन्य कार्य शुरू कर दिया था। जिसके कारण भारी वाहनों का आवागमन बाधित हुआ। परिणाम स्वरूप लालगंज रायबरेली मार्ग पर कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जिससे रात भर भारी वाहनों की दोनों तरफ कतारें लग गई। 

ज्ञात हो कि कानपुर लालगंज प्रयागराज रेल लाइन मार्ग पर विद्युत ट्रैक के चालू हो जाने के कारण रेल विभाग पटरियों को दुरुस्त करने के काम में तेजी से लगा है ।जिसके चलते रात भर रेलवे क्रॉसिंग के रेल ट्रैक को ठीक करने के काम में रेल कर्मचारी लगे रहे । परिणाम स्वरूप 12 घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। मंगलवार की सुबह 10बजे के बाद ही यातायात सुगम हो सका है। इस दौरान कई बार सफल करने वाले लोगों और रेल कर्मियों से झड़प भी हुई। किंतु मौके पर मौजूद पुलिस बल ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया है।

संबंधित समाचार