रामपथ चौड़ीकरण: वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए अयोध्या में व्यापारियों ने गिराए दुकानों के शटर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। व्यापारियों का अल्टीमेटम मंगलवार को पूरा होते ही विरोध स्वरूप सुबह से दुकानें बंद रखी गई हैं। रामपथ चौड़ीकरण में प्रशासन पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए अयोध्या के व्यापारियों ने उदया चौराहे से लेकर नए घाट तक की सभी दुकानों के शटर डाउन कर दिए। मुआवजे में अनियमितता और मार्ग चौड़ीकरण में दोहरी नीति को लेकर आंदोलित व्यापारियों ने प्रशासन पर वादा खिलाफी का भी आरोप लगाया है।

Untitled(4)

सआदतगंज से नयाघाट तक करीब 13 किमी लम्बे रामपथ के चौड़ीकरण में मुआवजा वितरण को लेकर प्रभावितों में भारी आक्रोश है। इसे लेकर प्रभावित लोगों के साथ अयोध्या व्यापार मंडल ने रविवार को रेजीडेंट मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी सौंपा था। साथ ही प्रशासन से सहमति के आधार पर कार्ययोजना को बढ़ाने के लिए लिखित वादा 48 घंटे में पूरा न किये जाने पर 22 नवम्बर को अयोध्या धाम में बाजार बंदी करने का अल्टीमेटम दिया था।

व्यापारी नेता नंद कुमार गुप्त नंदू ने बताया की प्रशासन ने व्यापारियों का अल्टीमेटम दरकिनार कर दिया। इसलिए बाजार बंदी की गई है। यदि अब भी प्रशासन नहीं माना तो आने वाले दिनों में अनिश्चितकालीन बाजारबंदी के साथ आने वाले नगर निकाय चुनाव का बहिष्कार भी किया जाएगा।

संबंधित समाचार