बरेली: युवक को दबंगों ने घेरकर लाठी डंडों से पीटा, पीड़ित ने SSP से की शिकायत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। भंडारे से लौट रहे युवक को दबंगों ने घेरकर लाठी-डंडों से जमकर पीटा। युवक उनसे पूछता रहा आखिर उसको क्यों मार रहे हैं। लेकिन, उसकी एक न सुनी और उसको मारते पीटते रहे। इस बीच किसी ने पिटाई का वीडियो बना लिया। अब पीड़ित ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

क्या है मामला ?
थाना अलीगंज के गैनी निवासी कुलदीप उर्फ भूपेंद्र ने बताया कि बीते 28 अक्टूबर को वह हनुमान मंदिर सूदनपुर के भंडारा से वापस अपने घर आ रहा था। कुछ दूरी पर गैनी रोड के मोड़ पर पहुंचा तभी पीछे से गांव के कुछ युवक आ आ गए और और उसे गाली देते हुए पकड़कर मारपीट करने लगे। आरोपियों ने उसे जमीन पर गिरा लिया। सुखपाल और उसके साथ मारपीट करने लगे। उसको जान से मारने की नीयत से  कुचलने के लिए मोटर साइकिल चढ़ा दी। पास के खेत में लकड़ी डंडा उठाकर उसे बुरी तरह पीटने लगे। 

आरोप है कि इसके बाद यह लोग उसकी हत्या करने के लिए अपहरण करके मोटर साइकिल पर डालकर सूदनपुर अपने घर में बंद करके डंडे से मारपीट की। घर वालों ने इसकी सूचना पुलिस से की। पुलिस ने आरोपियों से उसको मुक्त कराया। लेकिन, आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। उसके पास रखे रुपए भी लूट लिए। इस मामले में पीड़ित ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। इस बीच किसी ने घटना की वीडियो बना ली। किसी ने इसका वीडियो वायरल कर दिया।

ये भी पढ़ें : बरेली: स्टाफ नर्स प्रसव पीड़ा से घंटों तड़पी, नहीं आईं डॉक्टर साहिबा, EMO ने कराई सकुशल डिलीवरी

संबंधित समाचार