मुलायम सिंह की जयंती पर बोले अखिलेश- फिर शुरू करेंगे सैफई महोत्सव 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सैफई /इटावा, अमृत विचार। स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती आज सैफई में मनाई गयी। इस मौके पर मुलायम के परिवार के सदस्यों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सैफई में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने नेता को याद किया। इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि आने वाले दिनों में जिस तरह सैफई महोत्सव का आयोजन मुलायम सिंह यादव के जीवित रहते होता था, उसे दोबारा मनाया जाएगा। बताते चलें आज मुलायम की जयंती पर आयोजित धरतीपुत्र दिवस सैफई महोत्सव पंडाल में ही मनाया गया। इससे पहले नेताजी के समाधिस्थल पर लोगों ने पुष्पांजलि भी अर्पित की।  

अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व काम किया। उन्होंने कहा सैनिकों के शहीद होने के बाद उनके पार्थिव शरीर घर तक पहुंचे ये नेताजी ने ही संभव कर दिखाया। सपा की तरफ से मुलायम की जयंती को यूपी के हर जिले में धरतीपुत्र दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। आज इस जयंती कार्यक्रम में मुलायम के परिवार के सभी सदस्य अखिलेश यादव, डिंपल यादव , शिवपाल यादव , रामगोपाल यादव , धर्मेंद्र यादव , आदित्य यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।    

 

संबंधित समाचार