Australia Women vs India Women : भारत दौरे पर ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करेंगी एलिसा हेली
ऑस्ट्रेलिया ने अगस्त में राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम में तीन बदलाव किए हैं, ऑस्ट्रेलियाई टीम चार दिसंबर को भारत के लिये रवाना होगी
मेलबर्न। मेग लैनिंग की अनुपलब्धता के कारण क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के लिए मंगलवार को अनुभवी विकेटकीपर एलिसा हीली को 15 सदस्यीय ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम का कप्तान चुना।
First press conference as Aussie skipper ✅@ahealy77 will take the reins as captain for our five T20Is against India next month! #INDvAUS pic.twitter.com/sDAuFWDotN
— Australian Women's Cricket Team 🏏 (@AusWomenCricket) November 22, 2022
स्टार आल राउंडर तहलिया मैकग्रा को नौ से 20 दिसंबर तक होने वाली श्रृंखला के लिए उप कप्तान चुना गया है, जिसके मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम (पहले दो) और ब्रैबोर्न स्टेडियम (बचे हुए तीन मैच) में खेले जायेंगे। यह दौरा अगले साल दक्षिण अफ्रीका में होने वाले टी20 विश्व कप के मद्देनजर टीम की तैयारियों के लिये अहम होगा। ऑस्ट्रेलिया ने अगस्त में राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम में तीन बदलाव किये हैं।ऑस्ट्रेलियाई टीम चार दिसंबर को भारत के लिये रवाना होगी।
Kimmy G’s dream 💭 has become a reality 👏🏽👏🏽👏🏽 https://t.co/aeceodJeWx
— Lisa Sthalekar (@sthalekar93) November 21, 2022
टीम इस प्रकार है :
एलिसा हीली (कप्तान), तहलिया मैकग्रा, डार्सी ब्राउन, निकोला कैरी, एशले गार्डनर, किम गार्थ, हीथर ग्राहम, ग्रेस हैरिस, जेस जोनासेन, अलांका किंग, फोबे लिचफील्ड, बेथ मूनी, एलिसा पैरी, मेगान शट और अनाबेल सदरलैंड।
ये भी पढ़ें : भारतीय अभियान की अगुवाई करेंगी मीराबाई चानू, चोटिल जेरेमी लालरिनुंगा विश्व चैम्पियनशिप से बाहर
