क्रूरता की हद : प्रेमिका के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड चलाने के लिए मजबूर करने वाला गिरफ्तार
अमृत विचार, लखनऊ। राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र में प्रेमिका के साथ वीडियो कॉल पर क्रूरता करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित वीडियो कॉल कर प्रेमिका को दवाब बना रहा था कि वह प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से उसका नाम लिखे। हालांकि, प्रेमी की जिद के आगे बेबस हो चुकी प्रेमिका ने कोशिश की लेकिन वह चोटिल हो गई। सोमवार की देर रात पीड़िता के पिता की तहरीर पर माल कोतवाली पुलिस ने आवेन्द्र सोनवानी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
गौरतलब है कि माल कोतवाली क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में कार्यरत नर्स के सनकी प्रेमी आवेन्द्र सोनवानी ने उससे शादी करने के लिए एक क्ररतापूर्ण परीक्षा ली। आरोप है कि आवेंद्र ने पीड़िता को वीडियो कॉल पर सच्चे प्यार का वास्ता देत हुए उसके प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से अपना नाम लिखवाने का दवाब ड़ाला। इसके बाद आरोपी ने नर्स का बनाया वीडियो उसके पिता को भेज दिया।
वीडियो देखकर पीड़िता के पिता ने आरोपित के खिलाफ माल कोतवाली में शिकायत दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आवेन्द्र सोनवानी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। जिसके बाद पुलिस आरोपित की तलाश करने में जुट गई। देर रात पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। इस सम्बन्ध में माल कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि आवेंद्र सोनवाली माल थानाक्षेत्र के गहदों भवानीपुर गांव का निवासी है।
बताया कि कुछ महीने पहले पीड़िता नर्स की ट्रेनिंग कर रही थी। इसी बीच आरोपित ने उसका नंबर हासिल कर लिया। इसके बाद से वह पीड़िता को वीडियो कॉल करने लगा था। दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी। हालांकि, कुछ समय तक दोनों पीजीआई में लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने लगे थे। इसी बीच आरोपित ने पीड़िता का एक अश्लील वीडियो बना लिया था। उसी बीच युवती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नर्स हो गई और वह अपने परिजनों के साथ रहने लगी। बावजूद इसके वह दोनों अक्सर मिलते-जुलते थे।
पीड़िता का आरोप है कि कुछ दिन पहले आरोपी में उसे वीडियो कॉन की और शादी का प्रस्ताव रखा। शादी के लिए आरोपी ने एक शर्त रखी। शर्त के अनुसार आरोपित ने पीडिता को अपने प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से उसका नाम लिखने का दवाब ड़ाला।
कहा कि अगर वह शर्त पूरी नहीं करेगी तो वह उससे शादी नहीं करेगा। प्रेमी की शर्त के आगे बेबस हो चुकी पीड़िता ने ब्लेड से प्राइवेट पार्ट पर नाम लिखा। आरोपित ने इसका वीडियो बना लिया। घटना से बेटी की हालत भी बिगड़ गई। उसका कुछ दिन तक इलाज भी चला।
